Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर बचाव अभियान चलाया गया। सुबह करीब साढ़े बजे एसडीआरएफ ने बर्फ में दबा हुआ महिला यात्री का शव बरामद कर लिया है। वहीं, यात्रा मार्ग पर भारी बर्फ आने से रास्ता बंद हो गया है। जिससे यात्रा भी रोकी गई है।बता दें कि रविवार शाम छह बजे ग्लेशियर खिसकने से बर्फ की चपेट में छह श्रद्धालु आ गए थे। जिसमें से एक महिला श्रद्धालु अमृतसर निवासी 37 वर्षीय कमलजीत कौर लापता हो गई थी। महिला के पति समेत पांच श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर लिया था।

हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्रियों के लिए रात्रि विश्राम की सुविधा नहीं है। प्रतिदिन तीर्थयात्री यात्रा के बेस कैंप घांघरिया से छह किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं। हेमकुंड सरोवर में स्नान कर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद वापस लौट आते हैं। रविवार को अंतिम जत्थे में शामिल छह तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब से समय पर निकल गए थे, लेकिन अधिक थकान होने के कारण शाम 6 बजे अटलाकुड़ी तक ही पहुंच पाए। जिस वक्त तीर्थयात्री ग्लेशियर प्वाइंट से गुजर रहे थे, अचानक बर्फ खिसककर मार्ग पर आ गई। जिससे तीर्थयात्री बर्फ के बीच में फंस गए। एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर पांच तीर्थयात्रियों को बर्फ से निकाल लिया।
इन यात्रियों का किया जा चुका रेस्क्यू
रेस्क्यू किए तीर्थयात्रियों में कमलजीत कौर के पति जसप्रीत सिंह, बेटी मनसीरत कौर, पुष्पप्रीत कौर, मनप्रीत कौर और रवनीत सिंह शामिल हैं। वहीं, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि पांचों तीर्थयात्रियों का घांघरिया गुरुद्वारे के अस्पताल में उपचार किया गया, इनमें तीन महिलाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top