Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

गैरसैंण ब्लॉक के शहीद रूचिन रावत का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, अंतिम दर्शन के लिए लोगों का लगा जमावड़ा

देहरादून। राजौरी कोटरंगा सब डिवीजन केसरी हिल क्षेत्र में शहीद हुए चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ गांव निवासी रूचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर सुबह 10.30 बजे गांव में पहुंच गया है। तिरंगे में लिपटे शहीद के पार्थिव शरीर को देखकर दादा-दादी, माता-पिता, पत्नी, भाई सहित वहां पहुंचे लोग बिलख उठे।

परिजन शहीद के पार्थिव शरीर पर लिपट गए। सेना के जवान शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अवतार नेगी ने बताया कि शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल सहित गांव में करीब 500 से अधिक लोग पहुंचे हैं। शहीद का अंतिम संस्कार गांव के आसपास महादेव घाट पर कुछ ही समय बाद होगा। गांव से महादेव घाट की दूरी करीब डेढ़ से दो किलोमीटर है। शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए गांव में लोगों को जमावड़ा लगा है।

आपको बता दें कि जम्मू में राजौरी कोटरंका सब डिवीजन केसरी हिल क्षेत्र में शहीद हुए उत्तराखंड के रुचिन और हिमाचल के प्रमोद नेगी के पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां सेना के जवानों ने शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top