Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पर्यटकों को पानी की किल्लत का करना पड़ा सामना, कई विदेशियों की बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश। आगरा स्थित ताजमहल में  पर्यटक पानी के लिए तरस गए। सुबह आठ बजे के करीब शाही मस्जिद के पास लगे वॉटर प्लांट को बिजली सप्लाई करने वाली केबल फुंक गई। मुख्य गुंबद की भी बत्ती गुल हो गई। दोपहर करीब दो बजे प्लांट दोबारा चालू हुआ। इस दौरान भीषण गर्मी से गुजरात से आई महिला, एक सीआईएसएफ जवान सहित आठ पर्यटकों की स्मारक के अंदर तबीयत बिगड़ गई। ताजमहल में सुबह आठ बजे वॉटर प्लांट और मुख्य गुंबद को बिजली सप्लाई करने वाली केबिल बर्स्ट हो गई। करीब 10 बजे पर्यटकों की तादाद बढ़ी, तो पानी के लिए हाहाकार मचने लगा। स्मारक के अंदर ठंडे पानी का एकमात्र प्लांट है। मेहमान खाने की तरफ लगे पानी के नलों से गरम पानी निकल रहा था।

यहां दोपहर एक बजे प्यास से व्याकुल होकर गुजरात से आई महिला पर्यटक सेंट्रल टैंक के पास बेहोश होकर गिर पड़ी। गिरने से पैर में चोट लग गई। एक सीआईएसएफ जवान को मस्जिद के पास चक्कर आ गए। विदेशी पर्यटक भी गर्मी और प्यास से बेहाल हो गए। दो विदेशी पर्यटकों की तबियत बिगड़ने पर उन्हें रॉयल गेट पर विश्राम कराया गया। उन्हें ग्लूकोज दिया। सीआईएसएफ जवान को एबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेयी का कहना है कि सुबह 11 बजे करीब बिजली सप्लाई शुरू हो गई थी। सबमर्सिबल से प्लांट में पानी भरने और फिर ठंडा होने में समय लगा होगा। उन्होंने बताया कि केबल फुंंक जाने से पानी की समस्या कुछ देर रही थी। मुख्य गुंबद तक ब्रिटिश काल की भूमिगत बिजली लाइन बिछी है। वॉटर प्लांट के लिए बिजली सप्लाई करने वाली केबल से ही मुख्य गुंबद के लिए बिजली सप्लाई होती है। केबल फुंक जाने के कारण ताजमहल की मुख्य गुंबद तक बत्ती गुल हो गई। आनन-फानन में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) कर्मियों ने इन्वर्टर से मुख्य गुंबद में सप्लाई शुरू कराई दिल्ली से परिवार के साथ आए सीआईएसएफ के जवान और एएसआई कर्मियों के बीच ताजमहल के अंदर गार्डन में फोटो खिंचाने के मुद्दे पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। गाली-गलौच के बाद मारपीट की नौबत आ गई। सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने बीच-बचाव कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top