Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

चुनावी जंग- सल्ट उपचुनाव में गंगा व महेश के बीच भिड़ंत तय, मतदान 17 अप्रैल।

अल्मोड़ा जिले की सल्ट सीट के उपचुनाव के लिए 30 मार्च को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 31 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी 03 अप्रैल तक होगी। जबकि मतदान 17 अप्रैल को होगा। मतगणना दो मई को होगी।

सल्ट में हरीश रावत की पसंद पर केंद्रीय नेतृत्व ने लगाई मुहर। भाजपा ने सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना पर खेला इमोशनल कार्ड। 2017 में भाजपा के सुरेंद्र सिंह जीना ने चुनाव जीता था।

सल्ट विधानसभा के मतदाता

सल्ट विधानसभा में कुल 95,241 मतदाता। 48,682 पुरुष व 46,559 महिला मतदाता। 912 सर्विस वोटर भी हसल्ट उपचुनाव में 151 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। कोरोना को देखते हुए मतदाता ग्लब्स का उपयोग करेंगे।

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। होली के दिन भाजपा व कांग्रेस ने सल्ट (49 ) विधानसभा के उपचुनाव में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। भाजपा ने दिवंगत भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने एक बार फिर गंगा पंचोली पर दांव खेला है।कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने गंगा पंचोली के नाम या ऐलान किया। जबकिभाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेश सिंह जीना के नाम की घोषणा की।

केंद्रीय नेतृत्व ने हरीश रावत की पसंद पर लगाई मुहर।एक समय हरीश रावत के करीबी रहे रणजीत रावत व उनके पुत्र भी थे प्रबल दावेदार। पूर्व विधायक रणजीत रावत को पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश का भी समर्थम हासिल था।

कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक रणजीत रावत व उनके पुत्र विक्रम रावत को टिकट का प्रबल दावेदार मन जा रहा था। लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने सल्ट में हरीश रावत की पसंद गंगा पंचोली के नाम पर मुहर लगाई।2017 के चुनाव में गंगा पंचोली भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह जीना से चुनाव हार गई थी।

54 वर्षीय महेश सिंह जीना 1982 से संघ से जुड़े रहे हैं

कुछ महीने पूर्व सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की कोरोना से हुई मौत के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व सल्ट उपचुनाव नये सीएम तीरथ रावत के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पूर्व थराली व पिथौरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत का अंतर बहुत उल्लेखनीय नहीँ कहा जा सकता।

कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली की घोषणा
भाजपा प्रत्याशी महेश सिंह जीना के नाम पर लगी मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top