Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

सल्ट उपचुनाव-भाजपा के महेश व कांग्रेस से गंगा ने किया नामांकन

17 अप्रैल को मतदान, 2 मई को परिणाम

अविकल उत्तराखण्ड

भिकियासैण(अल्मोड़ा)। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त हुई सल्ट विधानसभा के उओचुनाव में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल कर चुनावी रणभेरी बजा दी।

मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी महेश जीना और कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने भिकियासैंण तहसील मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।

  दोनों दलों के प्रत्याशियों ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत का अहसास भी कराया।

मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने  11 बजे नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, विशन सिंह चुफाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट व अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट और जिलाध्यक्ष रवि रौतेला आदि अन्य कई अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।

कांग्रेस उम्मीवार गंगा पंचोली ने भी आज ही 11.30 बजे भिकियासैंण तहसील मुख्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुजवाल, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, विधायक हरीश धामी और द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से खाली हुई सल्ट विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि है। इस सीट पर 17 अप्रैल को मतदान और दो मई को मतगणना होगी।

भाजपा की जनसभा

भाजपा ने दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के बड़े भाई महेश जीना और कांग्रेस ने गंगा पंचोली को इस सीट पर अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछले चुनाव में गंगा पंचोली ने सुरेंद्र सिंह जीना को कड़ी टक्कर दी थी। जीना लगभग 3 हजार मतों से जीते थे।

Plss clik, अन्य खबरें

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand-hills/uttarakhand-election-salt-byelection-bhajpa-and-congress-declared-party-candidate-today/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand-hills/uttarakhandcorona-one-journalist-died-and-many-found-corona-positive-in-lucknow/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top