Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

राजनीति की जारी जंग में ‘आप’ की दुकान से सौदा गायब

भाजपा- कांग्रेस की क्रॉस फायरिंग में आप की दुकान का शटर गिरा

अविकल थपलियाल

देहरादून। बड़े लेवल की उछल कूद भाजपा व कांग्रेस के बीच ही चल रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी की दुकान में अभी तक किसी बड़े सौदे की खबर नहीं। लंबे समय से प्रदेश की जनता संभावित किसी बड़े सौदे के इंतजार में है।

कुछ महीने पहले आप नेताओं ने भाजपा-कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं के सम्पर्क में होने के दावे किये थे। लेकिन दावे के अनुरूप कोई भो बड़ा नेता केजरीवाल की आप पार्टी की ओर कदम नहीं बढ़ा पाया। अलबत्ता जिले व नगर स्तर के आप में शामिल हुए नेता भी वापस लौट गए।

चूंकि,भाजपा व कांग्रेस एक दूसरे के बड़े विकेट गिराने में लगे हैं। भाजपा तीन विधायकों को तो कांग्रेस मंत्री यशपाल आर्य व विधायक पुत्र संजीव आर्य की पार्टी में वापसी कर हिसाब बराबर कर चुकी है।

भाजपा- कांग्रेस की जारी तोड़फोड़ की जंग में एक दूसरे के महारथी कब्जाने की होड़ में  केजरीवाल की पार्टी के शेयर गिरते नजर आ रहे हैं। हालांकि, आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसौदिया दो-दो बार उत्त्तराखण्ड का दौरा कर अपने एजेंडे को साफ कर चुके हैं।

फिलहाल, भाजपा-कांग्रेस की धूम धड़ाम के बाद आप पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ही प्रदेश में मोर्चा संभाले हुए हैं। सीएम चेहरे की घोषणा हुए भी एक महीना हो गया। चुनाव पूर्व दौरों में व्यस्त कोठियाल भी किसी बड़े नाम को खींच पाने में नाकाम रहे। सीएम चेहरा घोषित होने के बाद आप की ओर बढ़ रहे कुछ नेताओं के कदम भी ठिठक गए।

इधर, एक तथ्य यह भी सामने आ रहा है कि टिकट की दौड़ से बाहर होने वाले भाजपा- कांग्रेस के कुछ नेता विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख कर सकते हैं। और इसके लिए पार्टी के दरवाजे खोल कर बैठी आप पार्टी नेताओं को नये साल की जनवरी तक इंतजार करना पड़ेगा।

Pls clik

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top