Headline
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी

हरक- काऊ दिल्ली पहुंचे,हलचल तेज

नड्डा समेत अन्य नेताओं से होगी चर्चा

चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। विधानसभा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पद व नये प्रदेश अध्य्क्ष को लेकर भाजपा में हलचल बढ़ गयी है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत शनिवार की सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके साथ विधायक उमेश काऊ शर्मा भी दिल्ली गए है।

पार्टी सूत्रों का कहना कि दशहरे के बाद पार्टी हाईकमान विधानसभा चुनाव अभियान समिति पर पार्टी नेताओं से मंथन शुरू कर दिया है।

हरक सिंह रावत दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों का कहना है कि हरक सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। मंत्री हरक सिंह ने कहा कि वो दिल्ली में नड्डा जी समेत केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करूंगा।

केंद्रीय नेतृत्व चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष पद ऐसे नेता को सौंपना चाहती है जो कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब दे सके। इसके अलावा नये भाजपा अध्यक्ष को लेकर भी पार्टी ने तेजी से कवायद शुरू कर दी है। गढ़वाल से किसी अनुभवी नेता को यह जिम्मेदारी सौंपने की बात चल रही है। मौजूदा समय में पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

कांग्रेस के बागियों की घर वापसी रोकने के लिए पार्टी नेतृत्व अहम जिम्मेदारी सौंपने की रणनीति बना रहा है। यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ने के बाद पार्टी हाईकमान बागी कांग्रेसियों को विशेष दायित्व देने के मूड में दिख रही है।

गौरतलब है कि जिस फ्लाइट से हरक सिंह दिल्ली गए उसी फ्लाइट से नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी गए। लिहाजा, राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-politics-aam-aadmi-party-leaders-waiting-for-bhajpa-congress-rebels/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top