Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने भूपेंद्र कंडारी

सुरेंद्र डसीला महामंत्री व अनिल चंदोला बने कोषाध्यक्ष

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र कंडारी चुनाव जीते। कंडारी ने सीधे मुकाबले में अरुण शर्मा को हराया।

महामंत्री पद पर सुरेंद्र डसीला ने विनोद पुंडीर को हरा कर चुनाव जीता। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल चन्दोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुलोचना पयाल, संयुक्त मंत्री (महिला) पद पर रश्मि खत्री को जीत हासिल हुई है।

कंडारी ने अरुण शर्मा को 43 मतों से हराया। महामंत्री पद पर डसीला ने विनोद पुंडीर को 25 मतों के अंतर से हराया।

इसके अलावा नौ कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। रविवार की सुबह हुए मतदान में 357 में से 318 ने मतदान किया। रविवार की देर रात तक चली मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किये गए।

मतदान चुनाव अधिकारी कुंवर राज अस्थाना व सहायक चुनाव अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद बडोनी व डॉ वीके डोभाल की देखरेख में सम्पन्न हुए।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह कंडारी 181 को अरुण शर्मा को 138 मत मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक मिश्रा को 131, आशीष उनियाल को 127, बीएस तोपवाल को 30, गौरव गुलेरी को 20 मत मिले।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुलोचना पायल को 178, राजीव थपलियाल को 130 मत मिले।

महामंत्री पद पर सुरेंद्र सिंह डसीला को 169, विनोद पुंडीर को 144 मत मिले।

संयुक्त मंत्री पद (महिला आरक्षित) पर रश्मि खत्री को 199 व प्रभा वर्मा को 108 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर अनिल चंदोला को 138, मनोज सिंह जयाडा को 115 व राजेंद्र उनियाल को 60 मत मिले।

इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद पर अभय सिंह कैंतुरा व संप्रेक्षक पद पर शिवेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

सदस्य कार्यकारिणी में नौ पदों पर 11 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें से निम्न नौ प्रत्याशी विजयी रहे।
मनवर सिंह रावत 272
संदीप बडोला 241
दीपक बड़थ्वाल 212
शूरवीर सिंह भंडारी 207
किशोर रावत 191
मो असद 179
रमन कुमार जायसवाल 179
योगेश रतूड़ी 177
पंकज भट्ट 177 विजयी रहे। इसके अलावा सदस्य कार्यकारिणी में अंबुज शर्मा को 140 वोट व दीपक छाबड़ा को 162 मतों से संतुष्ट होना पड़ा।

इस अवसर पर कार्यालय प्रत्याशियों के अभिकर्ता तिलक राज, किशोर कुमार रावत, मनीष डंगवाल, प्रेस क्लब कार्यालय प्रभारी सुबोध भट्ट मौजूद रहे।

निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल मिले मत

किशोर रावत – 191
दीपक बर्थवाल – 212
पंकज भट्ट -177
मनवर सिंह रावत -272
मोहम्मद असद – 179
रमन कुमार जायसवाल -179
संदीप बडोला -241
शूरवीर सिंह भंडारी – 207
योगेश रतूड़ी -177

अंबुज शर्मा – 140 व दीपक छाबड़ा – 162 कार्यकारिणी में नहीं चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top