Headline
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

भाजपा व कांग्रेस ने दून की मेयर सीट के  प्रत्याशी घोषित किये

दून में भाजपा के सौरभ थपलियाल का मुकाबला कांग्रेस के वीरेंद्र पोखरियाल से

कोटद्वार में कांग्रेस ने रंजना रावत पर जताया भरोसा

चर्चाओं में रहे गामा को रिपीट करने से भाजपा ने किया परहेज,ध्यानी ने नामांकन कर हलचल बढ़ाई

देखें सूची, भाजपा ने हल्द्वानी नगर निगम सीट पर गजराज को उतारा

अविकल थपलियाल

देहरादून। दून नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी पद पर कांग्रेस व भाजपा ने छात्र नेताओं पर दांव खेला। कांग्रेस ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल व भाजपा ने डीएवी छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ थपलियाल को टिकट दिया

उधर, कांग्रेस ने कोटद्वार से रंजना रावत को टिकट दे भाजपा शिविर में हलचल मचा दी। रंजना रावत लंबे समय से सक्रिय नजर आ रही थी।  रंजना के मैदान में आने से भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र रावत को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद जताई ज रही है।

कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र पोखरियाल

गौरतलब है कि भाजपा ने निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा को दूसरी बार मौका नहीं दिया। गामा अपने कार्यकाल के दौरान कुछ मसलों को लेकर विवादों में घिर गए थे।

तमाम पहलुओं पर गौर फरमाने के बाद भाजपा ने सौरभ थपलियाल पर दांव खेला। इस फैसले के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार  वीरेंद्र पोखरियाल व सौरभ के बीच होने वाली चुनावी टक्कर काफी दिलचस्प मानी जा रही है।

भाजपा ने ऋषिकेश, रुड़की, हल्द्वानी व काशीपुर नगर निगम के प्रत्याशी भी घोषित किये। हल्द्वानी से गजराज सिंह बिष्ट को टिकट दिया।

सौरभ थपलियाल, भाजपा उम्मीदवार

सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। सभी प्रत्याशी कल ही नामांकन करेंगे।

दूसरी ओर, दून नगर निगम के दावेदार प्रकाश सुमन ध्यानी ने रविवार को नामांकन कर हलचल मचा दी थी। अब उन्हें सोमवार को नामांकन वापस लेना पड़ सकता है।

Pls clik-निकाय चुनाव

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/former-mla-shailendra-will-contest-the-kotdwar-mayor-election-on-a-bjp-ticket/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/bjp-will-support-the-ally-in-landhaura-seat/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top