Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

उत्तराखंड में अप्रैल के अंत तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में बारिश- बर्फबारी की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अप्रैल अंत तक मौसम बदला रहेगा। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 28 अप्रैल तक बारिश, गर्जना के साथ बर्फबारी की संभावना है। जबकि, प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

पिथौरागढ़, कौसानी और बैजनाथ में सुबह-शाम फरवरी जैसी ठंड पड़ रही है। ऐसे मौसम में अगर आप पहाड़ की सैर करने आ रहे हैं तो ऊंनी कपड़े लाना न भूलें। पिथौरागढ़ में दोपहर बाद बादल छाए रहे। वहीं जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हुआ। लोहाघाट निवासी 95 वर्षीय जयदत्त ओली, 86 वर्षीय भवानी दत्त राय, 82 वर्षीय गोविंद देवी आदि का कहना है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इतनी ठंड उन्होंने पहले कभी नहीं देखी।

इधर, तराई-भाबर में लोग गर्मी से झुलस रहे हैं। यहां कूलर-पंखे और एसी चलने लगे है। हालांकि सोमवार को हल्की हवाएं चलने से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज हुई है लेकिन दोपहर में लोगों के पंखे कूलर चलते रहे। शहर में सोमवार को बादल छाने से दिनभर मौसम सुहावना रहा। हवा चलने से लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मंगलवार को भी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

विशेषज्ञों के अनुसार पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर देहरादून में भी दिख रहा है। यही वजह है कि दिन में गर्मी का अहसास कम हो रहा है। राजपुर रोड निवासी सुधीर गुप्ता ने बताया कि बीते सालों में अप्रैल में एसी का प्रयोग करना पड़ता था, लेकिन इस बार पंखे से ही राहत मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top