Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

वेस्टइंडीज ने भारत को आखिरी टी20 मुकाबले में आठ विकेट से हराकर सीरीज की अपने नाम

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज ने भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी निर्णायक मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने इस टी20 सीरीज पर भी 3-2 से कब्जा जमा लिया है। फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए पांचवें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले दो टी20 में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत हासिल की थी।

इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए तीसरा और चौथा टी20 जीता था। हालांकि, पांचवां टी20 गंवाने के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दिया। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग ने 107 रन की साझेदारी कर भारत को मैच और सीरीज जीतने से दूर रखा। ब्रैंडन किंग 55 गेंदों में 85 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, पांचवें टी20 में चार ओवर में 31 रन देकर चार विकेट लेने वाले रोमारियो शेफर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, सीरीज में 176 रन बनाने वाले निकोलस पूरन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ सात साल बाद द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती है। पिछली बार वेस्टइंडीज ने 2017 में अपने ही घर में भारत के खिलाफ 1-0 से टी20 सीरीज जीती थी। इसके बाद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 सीरीज जीती। सबसे अहम बात यह है कि टीम इंडिया को उस टीम के खिलाफ हार मिली है जो टीम 2022 टी20 विश्व कप में सुपर-12 राउंड के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। 2024 में टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज-अमेरिका की सह-मेजबानी में खेला जाना है। ऐसे में इस सीरीज को तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन टीम इंडिया ने निराश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top