Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

नशा मुक्त भारत अभियान के लिए योग एवं प्राणायाम की भूमिका अहम – ललित जोशी

योग, प्राणायाम छात्र छात्राओं का मानसिक विकास के साथ शाररिक और व्यक्तित्व को भी सुधारता है

देहरादून।  विश्वभर में आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है, विभिन्न कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पार्कों आदि में लोग योग करते नजर आए। 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार एवं नेहरू युवा केन्द्र देहरादून (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) की ओर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिममें संस्थान के छात्र-छात्राओं, संस्थान के चेयरमैन व नेहरू युवा केन्द्र देहरादून से आए विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भी योग कर निरोग रहने का संदेश दिया।

योग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सभी को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमारे ऋषि-मुनियों से चली आ रही परम्परा को आज अन्तर्राष्ट्रीय पहचान मिली है, हमें एक दिन नहीं बल्कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सुअवसर सभी छात्र छात्राओं से नशा मुक्त भारत अभियान से भी जुड़ने का आह्वान किया।

नेहरू युवा केन्द्र संगठन उत्तराखण्ड के राज्य निदेशक रूचित्र नारायण त्यागी ने योग शिविर को संबोधित करते कहा कि योग हमें कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में मोटापा बीमारी का रूप ले रहा है, आने वाले समय में बहुत अधिक लोग इससे ग्रस्त हो सकते हैं। हम प्रतिदिन योग के माध्यम से इसे रोक सकते हैं। इसलिए हम सबको योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।

योग शिविर में केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय देहरादून के सहायक निदेशक डॉ. संतोष आशीष, क्षेत्रीय कार्यक्रम अधिकारी एन. एस. नयाल, नेहरू युवा केन्द्र देहरादून के जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक प्रवेश सिंह बजवाल, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी से मोहित बिष्ट, सीआईएमएस एंड य़ूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज एवं उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के 200 से अधिक छात्र-छत्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक शालिनी गुरूंग ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया, वहीं प्रयास मंच की टीम में योग के प्रति जागरूकता को लेकर नुक्कड़-नाटक की प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top