Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून।  राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में स्कूल ऑफ यौगिक साइंसेज एंड नेचुरोपैथी के साथ स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया| राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास  महाराज ने शुभकामनाएं प्रेषित की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. यशबीर दीवान ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों और जीवन पथ पर चलने का मार्गदर्शन दिया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श बहुत महान थे और उन्होंने युवाओं को असंख्य संदेश दिए हैं| उन्होंने कहा कि एक अच्छे चरित्र का निर्माण हजारो बार ठोकर खाने के बाद ही होता है विवेकानंद जी के यह वाक्य असफलताओं से ना घबराने की बात कहते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ़ यौगिक साइंसेस एंड नेचुरोपैथी के संकायध्यक्ष एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कंचन जोशी ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर कंचन जोशी ने कहा कि विवेकानन्द शिक्षा को व्यक्तित्व और राष्ट्रीय सशक्तिकरण की आधारशिला मानते थे। उन्होंने विशेष रूप से आम लोगों के लिए सुलभ शिक्षा की वकालत की। उन्होंने युवाओं से “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर सरस्वती काला ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के विभिन्न पहलुओं को कहानी के माध्यम से छात्रों के सम्मुख रखा और उन्हें प्रेरित किया| कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और स्वामी विवेकानंद के जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में ज्ञानवर्धन किया।

इस अवसर पर डॉ अनिल थपलियाल ने स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस के संबंधों के बारे में बताते हुए गुरु शिष्य परंपरा के विषय में छात्रों को ज्ञान दिया| इस अवसर पर प्रोफ़ेसर गीता रावत,डॉ आशीष कुलश्रेष्ठ, डॉ बिजेंद्र सिंह, डॉ राजेंद्र सिंह नेगी, डॉ. आशा बाला, डॉ आरती भट्ट के साथ, अरुप बिष्ट उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top