Headline
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर

आखिरकार पांच साल बाद पूरी हुई रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र की शूटिंग

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। अब रणबीर-आलिया ने पांच साल बाद इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। पांच साल पहले फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी और तभी से फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। निर्देशक अयान ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग पूरी करने की जानकारी दी है।

अयान ने इंस्टाग्राम पर रणवीर और आलिया के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, आखिरकार फिल्म की शूटिंग खत्म हुई। ब्रह्मास्त्र के सेट पर अपना पहला शॉट लेने के पांच साल बाद हमने आखिरकार अपना आखिरी शॉट पूरा कर लिया है। बिल्कुल अविश्वसनीय और चुनौतीपूर्ण यात्रा रही। यह नियति थी कि हमने वाराणसी में फिल्म के पार्ट वन की शूटिंग पूरी की है।

रणबीर, आलिया और अयान हाल ही में फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी गए थे। इसका आखिरी शेड्यूल इसी शहर में पूरा हुआ। अयान ने जो तस्वीर शेयर की है, उसके बैकग्राउंड में काशी विश्वनाथ मंदिर नजर आ रहा है। यह मंदिर वाराणसी में स्थित है। रणबीर, आलिया और अयान माथे पर तिलक लगाए हुए दिखे हैं। वे अपने गले में फूलों की माला पहने हुए नजर आए हैं। तीनों का लुक शिवभक्त की तरह लग रहा है।

ब्रह्मास्त्र पौराणिक कथाओं और साइंस फिक्शन का मिला-जुला रूप होगा। फिल्म इस साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे पांच भारतीय भाषाओं हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म को 2020 में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना के कारण इसका प्रोजेक्ट बाधित हुआ था।
फिल्म के बारे में बात करते हुए रणबीर ने बताया था कि यह एक सुपरहीरो की कहानी होगी। इस फिल्म में रणबीर अपना सपना पूरा करने के लिए पिता का घर छोड़ देते हैं। कहानी में रोचक मोड़ तब आता है, जब उन्हें अहसास होता है कि उनके पास स्पेशल पावर्स हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म को तीन पार्ट में बनाया जाएगा। इसमें वीएफएक्स का भी अच्छा-खासा इस्तेमाल किया गया है।
ब्रह्मास्त्र रणबीर और आलिया के लिए खास फिल्म है, क्योंकि 2017 में इसी फिल्म के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था। रणबीर और आलिया 2017 से रिलेशनशिप में हैं। खबरों की मानें तो दोनों कलाकार इसी साल शादी करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top