Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

उत्तराखंड पुलिस ने किया ‘डिफेंस फोर्सेस हेल्प डेस्क’ शुरू, सेना के जवानों और अर्ध सैनिक बलों के लिए पहल

देहरादून।देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात सेना के जवानों और अर्ध सैनिक बलों के लिए उत्तराखंड पुलिस ने एक अनोखी पहल की है।उत्तराखंड पुलिस ने अपने घर से दूर तैनात सेना और अर्ध सैनिक बलों के परिवार की सुरक्षा और शिकायतों के निराकरण के लिए Defence Forces Help desk की शुरूआत की है।

हेल्प डेस्क पर जवानों और उनके परिजनों द्वारा थाना, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डायल 112 सहित विभिन्न स्तरों पर की गई शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण रखा जाएगा। जनपद प्रभारी मासिक रूप से इसकी समीक्षा भी करेंगे।

उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बलों में उत्तराखंड से काफी जवान तैनात हैं।प्रदेश के जवान अपने परिवार से दूर सीमाओं और दूरस्थ क्षेत्रों पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।

इसके मद्देनजर सेना और अर्द्धसैनिक बलों में कार्यरत जवानों व उनके परिजनों की मदद के लिए एवं उनकी सम्पत्तियों की सुरक्षा से संबंधित प्रकरणों में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर वैधानिक कार्रवाई किए जाने के लिए सभी जनपदों में Defence Forces Help desk स्थापित किए जा रहे हैं। Defence Forces Help desk में जवानों और उनके परिजनों द्वारा की गई शिकायतों का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। जिसका मुख्यालय स्तर से भी पर्यवेक्षण किया जाएगा।

देश की सीमा की सुरक्षा के लिए अपने घर से दूर तैनात सेना और अर्ध सैनिक बलों के परिवार की सुरक्षा और शिकायतों के निराकरण के लिए डीजीपी ने Defence Forces Help desk की शुरूआत की है।सभी जनपदों के पुलिस कार्यालयों में सेना व अर्द्धसैनिक बलों में तैनात जवानों व उनके परिजनों की मदद के लिए इस हेल्प डेस्क का गठन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top