Headline
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक

जनपद देहरादून में हरेला पर्व के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा 496948 वृक्ष रोपित किए गए

जनपद देहरादून में हरेला पर्व के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा 496948 वृक्ष रोपित किए गए

देहरादून। दिनांक 16 जुलाई 2024 को राज्य के लोक पर्व हरेला के अवसर पर जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त सूचना के अनुसार 490645 वृक्ष रोपित किए गए।

शिक्षा विभाग 6305, सिंचाई विभाग 1090, बालविकास 1080, कृषि विभाग 7000, नगर निगम 3600, एमडीडीए 5000,ग्राम्य विकास 77907, उद्यान विभाग 33100, लोनिवि 774, वनविभाग द्वारा 361092 (वन विभाग देहरादून 35000, वन विभाग चकराता 63000, वन विभाग मसूरी 13827, वन विभाग कालसी 249265) वृक्ष रोपित किए गए।

जनपद में हरेला पर्व के अवसर पर वन विभाग एवं विभिन्न विभागों सहित 10.50 लाख वृक्ष रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। जहां वन विभाग द्वारा 6.50 लाख तथा अन्य विभागों द्वारा लगभग 4 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है।निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आज पहले दिन जनपद में 490645 वृक्षारोपण किया गया है। 17 एवं 18 जुलाई वृक्षारोपण अभियान जारी रहेगा। हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन पर जिला प्रशासन द्वारा ‘हरित देहरादून पहल’ के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया जा रहा है। तथा जनमानस को पेड़ों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई जा रही है।* *हरित देहरादून पहल के अन्तर्गत अब तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर 3262 पौधे रोपे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top