Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

पकड़ा गया भोपाल का दरिंदा सीरियल किलर स्टोनमैन

[ad_1]

भोपाल । एक सीरियल किलर ने सागर शहर के लोगों की नींद उड़ा दी थी। सागर में उसने लगातार तीन सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की थी। मामला सामने आने के बाद वह भोपाल आ गया था। इस बीच सागर पुलिस भी उसके तलाश में जुटी थी। भोपाल में भी सीरियल किलर ने एक गार्ड की बीती रात हत्या कर दी है। गार्ड खजूरी इलाके स्थित एक मार्बल दुकान पर ड्यूटी कर रहा था। ड्यूटी के दौरान उसे नींद लग गई तो सीरियल किलर ने उसकी हत्या कर दी। सागर पुलिस की टीम ने रात में ही आरोपी सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया है। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीरियल किलर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस पूछताछ में सीरियल किलर ने इन हत्याओं की बात को कबूला है। इसके साथ ही उसने बताया है कि वह पुलिसवालों की हत्या करने वाला था। वह केजीएफ-2 से प्रभावित था। इन हत्याओं को कर वह फेमस होना चाहाता था। सागर, पुणे और भोपाल में उसने कुल छह हत्याएं की है।

सागर का रहन वाला है स्टोनमैन
गिरफ्तार सीरियल किलर का नाम शिवप्रसाद है। वह मूल रूप से सागर का रहने वाला है। उसने बीती रात खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में मार्बल की दुकान में चौकीदारी कर रहे सोनू (23)चौकीदार का सिर फोड़कर मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले शिवप्रसाद ने सागर में चार गार्डों की हत्या की है। सुबह में मार्बल दुकान में चौकीदार की लाश देखकर हड़कंप मचा गया है। यह घटना भी सागर की घटना से मिलती है।

सागर पुलिस ने किया गिरफ्तार
सागर पुलिस की टीम भोपाल में सीरियल किलर की तलाश में आई थी। इसी बीच उसने यहां भी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सागर पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह बाहर सोने वाले चौकीदारों की हत्या कर रहा था। आरोपी का घर सागर जिले के केसली थाना अंतर्गत कैंकरा गांव का रहने वाला है। फिलहाल भोपाल पुलिस इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आ रही है।

गृह मंत्री ने की पुष्टि
वहीं, एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस केस को सुलझाना एक कठिन चुनौती थी। उन्होंने कहा कि आरोपी ने तीसरे गार्ड की हत्या कर मोबाइल अपने पास रख लिया था। उसी लोकेशन का पीछा करते हुए सागर पुलिस की टीम यहां तक पहुंची थी। तब तक सीरियल किलर ने एक गार्ड की और हत्या कर दी। उसके पास से जो आधार कार्ड मिला है, उसमें उसका नाम शिवप्रसाद है। उससे पूछताछ की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top