Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक पुलिसकर्मी ने रेलवे स्टेशन के बाहर नशे में धुत होकर किया हंगामा खड़ा 

मध्यप्रदेश। हरदा जिले में एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में आरक्षक रेलवे स्टेशन के बाहर नशे में धुत दिख रहा है। हरदा एसपी मनीष अग्रवाल ने वीडियो वायरल होने के बाद आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। एसपी का कहना है कि कुछ समय पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था। उसके बाद उसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।

हरदा पुलिसलाइन में पदस्थ आरक्षक का नाम सुशील मांडवी बताया जा रहा है। मामला शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन के पास का है। शाम पांच बजे के करीब मांडवी एक अन्य के साथ नशे में धुत था। दूसरे युवक के उकसाने पर मांडवी ने अपनी वर्दी तक उतार दी। यह देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और वीडियो बनाने लगी। सुशील को वारंट लेकर टिमरनी थाना भेजा गया था, लेकिन वह टिमरनी थाना नहीं पहुंचा। रेलवे स्टेशन के पास नशे में धुत होकर हंगामा करने लगा।वायरल वीडियो में आरक्षक जमीन पर लोट लगा रहा है तो कभी बेंच पर बैठा है। उसका साथी उसे वर्दी का सम्मान करने की बात कहता है तो वह वर्दी उतारकर फेंक देता है। हरदा के एसपी मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि आरक्षक का मानसिक संतुलन सही नहीं है। हालांकि, नशे में हंगामा करने की वजह से उसे सस्पेंड किया गया है।

हरदा एसपी के मुताबिक मांडवी दो साल पहले छीपाबड़ पुलिस थाने में पदस्थ था। उस समय इसका एक्सीडेंट हुआ था। इसका उपचार भोपाल और नर्मदापुरम के अस्पताल में हुआ। इसके बाद वह मानसिक संतुलन खो बैठा है। खुद पुलिस अधीक्षक ने भी इसकी काउंसलिंग की। इसका भी फायदा नहीं हुआ। वर्दी पहनकर शराब के नशे में धुत नजर आने का वीडियो वायरल हुआ है। इसके आधार पर मेडिकल कराया गया। शराब का नशा होने की पुष्टि हुई है। इस कारण आरक्षक को सस्पेंड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top