Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार,

इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज व प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के कार्य में दिए तेजी लाने के निर्देश

देहरादून। देहरादून स्थित सचिवालय में आज स्वास्थ्य सचिव (प्रभारी) डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज (ई.सी.आर.पी.) व प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के कार्यों मे तेजी लाने व जल्द पूर्ण करने को लेकर संबंधित विभागों, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक ली गई।

बैठक में ई.सी.आर.पी. के अंतर्गत निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक की समीक्षा की गई। जिसमें 07 प्रस्तावों में से 05 के आगणन पर विभागीय कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है एवं शेष 02 जनपदों की डी.पी.आर. ना आने पर प्रभारी सचिव द्वारा नाराजगी व्यक्त कर कार्यदायी संस्था को जल्द ही शासन को उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में राज्य में ई.सी.आर.पी. के अन्तर्गत चिन्हित अस्पतालों में आई.सी.यू बेड जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गये। राज्य के 45 अस्पतालों में से 37 में मेडिकल ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन व 08 में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सभी ब्लाकों में ब्लॉक पब्लिक हैल्थ यूनिट जिसके अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में लैब एवं हेल्थ मॉनिटरिंग की यूनिट स्थापित की जाएगी। प्रधानमंत्री अटल आयुषमान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन 2020-26 तक चलाई जाएगी जिसके अंतर्गत अनुमोदित सी.सी.बी. ब्लॉक की डीपीआर भी शासन को अनुमोदित कर दी गई है।

बैठक में स्वास्थ्य निदेशक डॉ. विनीता शाह, अनु सचिव जसविंदर कौर, कार्यक्रम अधिकारी-ईसीआरपी डॉ. अभय कुमार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी देवेंद्र नैलवाल, डॉ. बी.के. शुक्ला, अधिशासी अभियंता बी.डी. पांडे, सिचाई विभाग, ब्रिडकुल, आदि अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top