Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

उत्तराखंड सचिवालय संघ ने शासन में चहेते अफसरों को गलत तरीके से एडजस्ट करने का आरोप लगाया

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ ने शासन में चहेते अफसरों को गलत तरीके से एडजस्ट करने का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि सचिवालय में प्रभारी सचिव से लेकर विशेष प्रमुख सचिव और विशेष सचिव के पद मान्य नहीं है।इसके बाद भी इन पदों पर अपने चहेतों को बैठाया जा रहा है।

उत्तराखंड सचिवालय में विशेष सचिव पद पर सचिवालय संघ के विरोध के बाद अब सचिव व्यवस्था का भी खुलकर विरोध किया जाने लगा है। आरोप है कि शासन में प्रभारी सचिव, विशेष सचिव और विशेष प्रमुख सचिव की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद बिना केंद्र की अनुमति के राज्य सचिवालय में इन पदों को इजाद  करते हुए इन पदों पर चहेते अधिकारी को बैठाने का काम किया गया है।इसके बाद भी इन पदों पर अपने चहेतों को बैठा जा रहा है। सचिवालय संघ ने अब इस पूरे मामले को लेकर शासन में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

संघ का कहना है कि उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों की कमी का रोना हमेशा रोया जाता है। इसके बावजूद यह समझ से परे है। कि कुछ अधिकारियों को एडजस्ट करने के लिए ऐसे नए पदों को क्यों शासन में इजाद किया जा रहा है। सचिवालय संघ ने तो साफ कर दिया है कि ऐसा उन चहेतों अफसरों के लिए हो रहा है। जिनको शासन में किसी न किसी रूप में एडजस्ट किए जाने की कोशिश की जाती है।अब इस पूरे मामले को लेकर सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दे दी है। यही नहीं उन्होंने साफ कर दिया है कि यदि सरकार इस पर नहीं चाहती तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सकता है

पिछले दिनों ही सचिवालय संघ ने विशेष सचिव गृह के तौर पर रिद्धिम अग्रवाल को जिम्मेदारी देते हुए अपर सचिव से फाइलों के विशेष सचिव गृह से होते हुए एसीएस गृह के पास भेजी जाने का आदेश किया था।जिसके बाद सचिवालय संघ ने इसको लेकर विरोध शुरू कर दिया था।हालांकि इस मामले को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के खिलाफ सचिवालय संघ के विरोध के रूप में देखा गया है। लेकिन बड़ी बात यह है कि अब संघ ने प्रभारी सचिव पद को लेकर अपना एतराज जताना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top