Headline
सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं- डॉ. धन सिंह रावत
सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं- डॉ. धन सिंह रावत
मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा
SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत
शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण के मार्गदर्शक- निरंजन पीठाधीश्वर, श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज
शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण के मार्गदर्शक- निरंजन पीठाधीश्वर, श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज

प्रदेश के अधिकतर इलाकों में सुबह से छाए बादल, आज भी बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में वर्षा-बर्फबारी का क्रम कुछ थम गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिलने के साथ ही पारा चढ़ने लगा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी बादल मंडरा रहे हैं, साथ ही चोटियों पर हल्का हिमपात भी हुआ। वहीं मंगलवार को एक बार दोबारा मौसम ने करवट बदली। देहरादून में सुबह बादलों के बीच ठंडी हवाएं चलने से कंपकंपी छूट गई। आज भी कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। उत्‍तराखंड के उच्‍च हिमालयी क्षेत्रों की बात करें तो वहां पर कई दिनों से बर्फबारी का क्रम जारी है।

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में सोमवार को बारिश हुई और उच्च हिमालय में हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी और ओलावृष्टि का दौर बना हुआ था। पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान में लगातार वर्षा हो रही थी। जिससे तापमान भी सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस तक कम बना हुआ था। हालांकि, अब मौसम सामान्य होने लगा है।

सोमवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के साथ चटख धूप खिली। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच हल्की हवा चली। केदारनाथ की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बनी हुई है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठंड है और दिन में तापमान चढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश में मौसम साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की वर्षा और चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top