Headline
ले. जनरल लखेड़ा का निधन राष्ट्र, भारतीय सेना तथा उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति- गणेश जोशी
ले. जनरल लखेड़ा का निधन राष्ट्र, भारतीय सेना तथा उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति- गणेश जोशी
अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं- डॉ. धन सिंह रावत
सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं- डॉ. धन सिंह रावत
मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा
SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत

आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी एलआरपी के दौरान हुए शहीद, आज घर पहुंच सकता है बलिदानी का पार्थिव शरीर

विकासनगर। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी एलआरपी के दौरान पूर्वी लददाख के नार्दन सब सेक्टर के जनरल एरिया चेनचेंगमो में शहीद हो गए। जैसे ही उनके बलिदान की खबर सहसपुर विधानसभा के राजावाला पौड़वाला में स्वजन तक पहुंची। दु:ख की इस घड़ी में साथ खड़े होने व सांत्वना देने को ग्रामीणों, नाते रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया। उपजिलाधिकारी विनोद कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्वजन से मुलाकात की। बलिदानी का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके घर पहुंचने की संभावना है। जिनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

राजावाला पौड़वाला निवासी टीकम सिंह नेगी पुत्र आरएस नेगी रिटायर्ड सूबेदार आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेट थे। टीकम के परिवार में पिता राजेंद्र सिंह नेगी व दादा सुंदर सिंह नेगी भी आर्मी में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं। टीकम सिंह नेगी आईटीबीपी में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट एलआरपी के दौरान पूर्व लददाख के नार्दन सब सेक्टर के जनरल एरिया चेनचेंगमो में शहीद हुए हैं। जैसे ही टीकम के बलिदान की खबर स्वजन तक पहुंची।

पिता आरएस नेगी, माता मनोरमा देवी, पत्नी दीप्ति नेगी, बहन मधु पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। असिस्टेंट कमांडेट के चार साल के बेटे से पिता का साया उठने पर सांत्वना देने आए हर किसी की आंखें नम थी। एसडीएम विनोद कुमार, भाजपा नेता यशपाल नेगी, सुखदेव फर्सवाण समेत क्षेत्र के ग्रामीणों ने दु:ख की इस घड़ी में टीकम सिंह के स्वजन का ढांढस बंधाया। बलिदानी के घर पर सांत्वना देने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों का तांता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top