Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

कैबिनट मंत्री गणेश जोशी बोले-‘मसूरी बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से दिए जाएंगे चार-चार लाख रुपये’

देहरादून।मसूरी में बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दून अस्पताल व मैक्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों का उपचार कराना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं। दून अस्पताल में भर्ती घायलों को परिवहन निगम की ओर से सहायता राशि दी गई। अस्पताल आए रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारियों ने घायलों को पांच हजार और गंभीर घायलों को 10-10 हजार की सहायता राशि दी।

मसूरी में हुए रोडवेज बस हादसे की परिवहन निगम ने जांच बैठा दी है। निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि वैसे तो प्रशासन के स्तर से अलग जांच होगी लेकिन निगम ने अपने स्तर से जांच बैठाई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, बताया जा रहा है कि हादसे के पीछे बस के सामने किसी बाइक सवार का आना बताया जा रहा है। उधर, निगम के अधिकारियों ने रविवार को मैक्स अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। हादसे के बाद बस और बस चालक के रूट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह बस चालक सहारनपुर रूट पर इस बस को चलाता था। लेकिन, रविवार को उसे मसूरी भेज दिया गया। ऐसे में इस हादसे को उसके अनुभव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, इस मामले में महाप्रबंधक संचालन संजय गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए बसों का निर्धारण किया जाता है। जिस रूट पर सवारियां अधिक होती हैं, स्टेशन अधीक्षक उस रूट पर बसों की संख्या अधिक कर देते हैं। ऐसे में इस बस को भी मसूरी के लिए भेजा गया था। बस की फिटनेस वैध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top