Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में खाना खाए बिना काम पर गया पति, तो पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दिल्ली- एनसीआर। ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के जगनपुर गांव में एक नवविवाहिता महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला का पिता के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति खाना खाए बिना घर से चला गया था। जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि अंबेडकर नगर के की रहने वाली कल्पना (20) दनकौर क्षेत्र के जगनपुर गांव में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। दोनों की करीब एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। पति ग्रेटर नोएडा में स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। उसके बाद पति बिना खाना खाए घर से चला गया। शाम के समय महिला का शव घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मृतक महिला के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मायके वालों की शिकायत मिलने पर मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top