Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

सपने बेचने की कला में माहिर हैं अरविंद केजरीवाल – भाजपा

नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सपने बेचने की कला में माहिर बताते हुए आरोप लगाया है कि झीलों का शहर दिल्लीवासियों को उनके द्वारा दिखाया गया एक और सपना है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सपने बेचने की कला में माहिर हैं और झीलों का शहर उनका दिल्लीवासियों को दिखाया गया एक और सपना है जो पूरा नहीं होगा।

सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने 2018 में दिल्ली को सिंगापुर बनाने का सपना दिखाया था लेकिन 5 साल बाद भी दिल्ली को केजरीवाल सरकार से कोई विकास या सौंदर्यीकरण परियोजना नहीं मिली है। पिछले 9 वर्षों में दिल्ली में देखा गया सभी प्रमुख बुनियादी ढांचा या सौंदर्यीकरण परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के फंड से आई हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल पिछले दो साल से झीलों के शहर का सपना दिखा रहे हैं पर धरातल पर कुछ नही किया है। जबकि दिल्ली के उपराज्यपाल ने मात्र 6 माह में नजफगढ़ ड्रेन में परिवर्तित हुई ऐतिहासिक साहिबी नदी की सफाई करवा कर पुनर्जीवित कर और यमुना किनारे घाट बनवा कर ज़मीनी काम किया है।

सचदेवा ने आगे कहा कि केजरीवाल का यह दावा कि झीलों के शहर के उनके विचार को ब्लूमबर्ग में जगह मिली है, हास्यास्पद है। कुछ महीने पहले केजरीवाल सरकार ने दावा किया था कि उनके सरकारी स्कूलों को न्यूयॉर्क टाइम्स और दुबई टाइम्स ने प्रदर्शित किया है, लेकिन एक दिन बाद यह एक प्रायोजित कहानी साबित हुई।

इसी तरह केजरीवाल ने अपने मोहल्ला क्लिनिक अवधारणा के लिए अंतर्राष्ट्रीय मान्यता का दावा किया है, जिसने न केवल दिल्लीवासियों को कोविड संकट के दौरान बुरी तरह से निराश किया, बल्कि आज भी यह एक फ्लॉप शो हैं, जिनमें से डॉक्टर और दवाएं गायब हैं और चिकित्सा परीक्षणों की कोई सुविधा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top