Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

बागेश्वर सीट के उप चुनाव में प्रचार की प्रक्रिया तेज, कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। विधानसभा की बागेश्वर सीट के उप चुनाव में प्रचार की प्रक्रिया तेज हो गई है। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें प्रदेश प्रभारी से लेकर वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों को शामिल किया गया है। बागेश्वर विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस ने इस सीट पर आम आदमी पार्टी छोड़कर आए बसंत कुमार पर दांव खेला है। भाजपा पहले ही चुनाव प्रचार के लिए प्रचारकों को मैदान में उतार चुकी है। अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बागेश्वर विस उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि स्टार प्रचारकों की पहली सूची में प्रदेश स्तरीय नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह सहित सभी 19 विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। जोशी ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए शीघ्र ही पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं एवं स्टार प्रचारकों का चुनावी कार्यक्रम जारी किया जाएगा। बताते चलें कि बागेश्वर उप चुनाव में 21 अगस्त को नाम वापसी की अंतिम तारीख है, जबकि पांच सितंबर को वोटिंग होगी और आठ सितंबर को मतों की गणना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top