Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

सरकार ने बिपरजॉय की कवरेज को लेकर टीवी चैनलों को जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मीडिया कवरेज को लेकर तमाम टीवी चैनल्स को एडवाइजरी जारी कर इस चक्रवात के ग्राउंड रिपोर्टिंग में शामिल मीडिया कर्मियों की सुरक्षा के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी है। मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि, जैसा कि मीडिया पहले से ही जानता है, चक्रवात बिपरजॉय  के निकट भविष्य में देश के पश्चिमी तट से टकराने की उम्मीद है, जिससे अलग-अलग आयामों में व्यवधान पैदा होने की संभावना है।

केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर चक्रवात के प्रभाव को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हालांकि इस बात की पूरी संभावना है कि मीडियाकर्मियों, विशेष रूप से सैटेलाइट टीवी चैनलों को चक्रवात और अन्य संबंधित घटनाओं की जमीनी रिपोर्टिंग करनी होगी। चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए, इस घटना की रिपोर्टिंग के लिए निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों द्वारा तैनात पत्रकारों, कैमरामैन और अन्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए जमीनी स्तर से गंभीर जोखिम पैदा हो सकता है।

मंत्रालय ने मीडियाकर्मियों पर खतरे की आशंका को जाहिर करते हुए आगे कहा कि, सरकार को इस बात की गहरी चिंता है कि इस तरह की जमीनी रिपोर्टिंग में तैनात विभिन्न मीडियाकर्मियों की जान जोखिम में पड़ सकती है। इसलिए रिपोर्टर्स, कैमरामैन एवं अन्य मीडियाकर्मियों की सुरक्षा और संरक्षा के ²ष्टिकोण से विभिन्न मीडिया संगठनों, विशेष रूप से निजी टीवी चैनलों को ²ढ़ता से यह सलाह दी जाती है कि मीडिया संगठन प्रभावित होने की संभावना वाले क्षेत्रों में अपने कर्मियों की तैनाती के मामले में अत्यधिक और उचित सावधानी बरतें।

पत्र में स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी की जा रही सावधानियों का पालन करने की सलाह देते हुए यह भी हिदायत दी गई है कि किसी भी परिस्थिति में मीडियाकर्मियों की तैनाती के लिए इस तरह का निर्णय नहीं लिया जाए जिससे उनकी सुरक्षा और संरक्षा से समझौता हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top