Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

पंजाब- हरियाणा समेत कई राज्यों में अगले 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत में इन दिनों तेज हवाएं चलने और बारिश का सिलसिला अभी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते अगले दो दिनों तक उत्तर भारतीय राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। 27 जनवरी को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम 9 और अधिकतम 21 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस महीने का सबसे अधिक तापमान बताया जा रहा है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव में उत्तर-पश्चिम राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। 29-30 जनवरी के बीच पश्चिम हिमालयी राज्यों – पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है। 28 और 29 जनवरी को राजस्थान में और 29 जनवरी को दिल्ली में भी इसी तरह की मौसम की स्थिति रहने वाली है। वहीं, दिल्ली में आज भी तेज हवाएं चलेंगी और साथ ही धूप निकलने की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की उम्मीद की जा रही है। इस कारण इन इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उत्तर पश्चिमी राज्य पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति जस की तस बनी रहेगी। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के समय लोगों को घने कोहरे छाए रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top